Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

पंजवारा में 60 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

ब्रजेश राठौर
पंजवारा/ बांका

होली पर्व को लेकर अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत पंजवारा थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर 60 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया की तीनों युवक झारखंड के गोड्डा से अलग-अलग बाइक पर सवार होकर शराब लेकर होली में खपाने के उद्देश्य से आ रहे थे। इसी दौरान चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर भगत टोला निवासी स्वर्गीय राजकुमार भगत के पुत्र विकास देव एवं ओंकार देव तथा अमरपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी सिंटू यादव के पुत्र अभिषेक यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों के पास से कुल 60 बोतल विदेशी शराब बरामद की है इसकी कुल मात्रा 26. 625 लीटर है। इस मामले में आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।सभी आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया जाएगा। साथ ही होली को लेकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!