Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गौशाला में आग लगने से गर्भवती गाय की मौत,एक गाय घायल

ब्रजेश राठौर

पंजवारा / बांका

 

धोरैया प्रखंड के रणगांव पंचायत के रणगांव गदियान टोला में सोमवार दोपहर एक किसान की गौशाला में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में लोगों ने पाइप से पानी देकर आग पर काबू पाया।घटना में किसान परशुराम मंडल पिता बोधन मंडल की एक गर्भवती गाय की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल गाय को बाहर निकाला और पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना डायल 1962 पर दी गई, जिसके बाद चलंत पशु एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायल गाय का उपचार किया।

पीड़ित किसान ने धोरैया प्रखंड प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!