ब्रजेश राठौर
पंजवारा/ बांका
पंजवारा थाना परिसर में शनिवार को रंग, उमंग एवं उल्लास के पर्व होली और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने की।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से क्षेत्र में होली के दौरान होने वाले विभिन्न आयोजनों की जानकारी ली गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली के मद्देनजर डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा ।उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। त्योहार के दौरान क्षेत्र में पुलिस की गश्त तेज रहेगी तथा शराबियों एवं हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
बैठक में एसआई राहुल कुमार, एएसआई अजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रासमोहन ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान, सरपंच मुकुंद दास, वार्ड सदस्य राजेश झा, ग्रामीण अजीत सिंह, अशोक सिंह, गौहर अंसारी, गिरधारी सरावगी सहित अन्य लोग मौजूद थे।














Leave a Reply