Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

पंजवारा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस, सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर जताई खुशी*

ब्रजेश राठौर

पंजवास /बांका

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार शाम पंजवारा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया गया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पहली बार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है, जो उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब बुधवार को सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री सुभाष साह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष भोला पासवान सहित, आनंद शंकर झा, रौशन झा, अनिल पासवान, सुनील सिंह, रमेश मंडल, दीपक मंडल, प्रेम शंकर मांझी, गौतम कुशवाहा, टिंकू मंडल, बालकिशोर भगत, सिकंदर कापरी, सुबोध कापरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!