ब्रजेश राठौर
पंजवारा/ बांका
अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत पंजवारा थाना पुलिस ने मंगलवार को 24 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान झारखंड के गोड्डा जिला की ओर से पैदल आ रहे एक युवक पर पुलिस को संदेह हुआ। जांच के दौरान युवक के पास मौजूद बैग से अलग-अलग मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 24 लीटर पाई गई।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान भागलपुर जिला के शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत किरणपुर निवासी सरोज कुमार साह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।















Leave a Reply