ब्रजेश राठौर
पंजवारा /बांका
पंजवारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस को देख तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पंजवारा चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को देखते ही एक ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। शक होने पर पुलिस ने ई-रिक्शा की तलाशी ली।
जांच के क्रम में ई-रिक्शा के सीट बॉक्स के नीचे छिपाकर रखी गई अलग-अलग ब्रांड की कुल 135 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 54.735 लीटर बताई गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।















Leave a Reply