Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा सुबह 4 बजे पुलिस की दबिश, बैट्री चोरी गिरोह का भंडाफोड़ — एक गिरफ्तार, दो फरार

गोड्डा।

नगर थाना पुलिस ने तड़के सुबह छापेमारी कर बैट्री चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 की रात वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान और आसूचना संकलन के दौरान सुबह करीब 4:20 बजे पकड़िया घाट, गोड्डा-भागलपुर मुख्य सड़क किनारे तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर बैट्री लोड करते नजर आए। पुलिस वाहन को देखते ही दो युवक मोटरसाइकिल (संख्या JH17AG-1292) लेकर फरार हो गए, जबकि सशस्त्र बल की मदद से एक युवक को दबोच लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सुमित कुमार (19 वर्ष), पिता शिवनारायण राम, निवासी शिवपुर, थाना नगर गोड्डा के रूप में हुई है। पूछताछ में सुमित ने खुलासा किया कि वह अपने साथी रोहित कुमार और रौशन कुमार साह के साथ मिलकर पकड़िया घाट के पास खड़े हाईवा और ट्रैक्टर से बैट्रियों की चोरी करता था।

पुलिस ने मौके से तीन बैट्रियां बरामद की हैं, जिनमें एक टाटा ग्रीन बैट्री और दो अमरॉन हेवी ड्यूटी हाईवे बैट्री शामिल हैं।

इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 82/2026 दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गौरतलब है कि सुमित कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी: इस कार्रवाई में पु.अ.नि. बिपीन कुमार यादव, अनुप कुमार साहू, शशिकांत, रोहिता कुमार यादव, स.अ.नि. उषा कुमारी सहित नगर थाना की टीम शामिल रही।

पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप नगर थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में सक्रिय चोरी गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!