गृह रक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, अब अप्रैल में होगी शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा
गोड्डा, 15 मार्च। झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, गोड्डा जिलान्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों के नव-नामांकन के लिए प्रस्तावित शारीरिक जाँच परीक्षा एवं लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
कार्यालय उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, गोड्डा के सामान्य शाखा द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत गृह रक्षक पदों पर नव-नामांकन के लिए शारीरिक जाँच परीक्षा एवं लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 17 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी।
किन्तु आगामी त्योहारों ईद, सरहुल, रामनवमी तथा वित्तीय वर्ष की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए निर्धारित तिथि पर आयोजित होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
प्रशासन द्वारा बताया गया है कि गृह रक्षकों के नव-नामांकन से संबंधित शारीरिक जाँच परीक्षा एवं लिखित परीक्षा अब अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी, नई तिथि, गतिविधियों की समय-सारणी (टाइम स्लॉट) तथा अभ्यर्थियों से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.godda.nic.in पर अपलोड की जाएगी।
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना की जांच करते रहें।













Leave a Reply