ब्रजेश राठौर
पंजवारा/ बांका
रंग, उमंग एवं उल्लास के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार की शाम पंजवारा बाजार में प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व बांका के एसडीएम राजकुमार ने किया। इस दौरान बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा,बाराहाट के बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी विकास कुमार तथा पंजवारा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
फ्लैग मार्च पंजवारा के संकट मोचन चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए बाजार के अंतिम छोर चिर नदी पुल तक गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
त्योहार को लेकर पुलिस की विशेष निगरानी जारी है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।















Leave a Reply