ब्रजेश राठौर
पंजवारा बांका
शुक्रवार को पंजवार थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट से एक ऑटो से 64 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।
पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट पर गश्ती के दौरान वाहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में शक के आधार पर एक ऑटो को रोका गया। जांच के दौरान ऑटो चालक की सीट के नीचे बने बॉक्स से भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई।
बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड की कुल 142 बोतल विदेशी शराब एवं बीयर शामिल है, जिसकी कुल मात्रा लगभग 64 लीटर है।
मौके से ऑटो चालक कन्हाई तांती, पिता सुमन तांती, साकिन मोहनपुर, थाना सजौर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया है।जिसके विरुद्ध थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को शनिवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेजा जाएगा।















Leave a Reply