ब्रजेश राठौर
पंजवारा/बांका
मंगलवार को यूको बैंक की मंदार विद्यापीठ सबलपूर शाखा का 84वां स्थापना बैंक परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सबलपुर पंचायत के मुखिया निखिल बहादुर सिंह एवं शाखा प्रबंधक अमित चौधरी ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया।
इस अवसर पर मुखिया निखिल बहादुर सिंह ने यूको बैंक के 84 वर्षों की सेवा यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि बैंक ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को वित्तीय मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बैंक द्वारा किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं आम उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रशंसा की।
शाखा प्रबंधक अमित चौधरी ने कहा कि यूको बैंक अपनी स्थापना से ही भरोसे, पारदर्शिता और सेवा के सिद्धांतों पर कार्य करता आ रहा है। भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना शाखा की प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम में बैंक कर्मी अमित सिंह, विनायक अग्रवाल, सुधीर मंडल, कंचन देवी, प्रखर सिंह, निलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं ग्राहक उपस्थित रहे। सभी ने बैंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।















Leave a Reply