सड़क दुर्घटना के युवक की मौत
ब्रजेश राठौर
पंजवारा/ बांका
सोमवार रात पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बौंसी मुख्य मार्ग पर सबलपुर विषहरी स्थान के पास एक टोटो असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में टोटो में बैठे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया एवं सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पंजवारा लाया गया,जहां अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से युवक ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिफरगढ़ को निवासी उपेंद्र शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र रुपेश शर्मा के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पर पंजवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त टोटो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।















Leave a Reply