Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

विवाहिता ने की खुदकुशी, पति पर प्रताड़ना का आरोप

ब्रजेश राठौर
पंजवारा/ बांका

पंजवारा थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी मांझी के रूप में हुई है।
मामले को लेकर मृतका के पिता घनश्याम मांझी, निवासी महुआडीह गांव, ने पंजवारा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री लक्ष्मी मांझी की शादी एक वर्ष पूर्व पंजवारा थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव निवासी नंदन मांझी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने से वह परेशान रहती थी और कुछ दिन पहले मायके आ गई थी।
बताया गया कि सोमवार की रात लक्ष्मी मांझी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतका के पिता ने आवेदन में आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर, थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। साथ ही एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!