भागलपुर से रिपोर्ट — KHURRAM SHABBAR
भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 20 नवंबर 2025 को दर्ज की गई एक लूट की एफआईआर में सामने आया कि कथित पीड़ित रिंकू कुमार (24), जो भारत फाइनेंस में कार्यरत है, खुद ही लूट का आरोपी निकला।
जानकारी के अनुसार, रिंकू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह एक लाख 32 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लेकर कलेक्शन कर रहा था, तभी लूट की घटना हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अनुसंधान शुरू किया।
दो महीने तक चली जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले। रिंकू के घर से वह मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसे कथित रूप से लूटा गया बताया गया था। इसके बाद सख्त पूछताछ में रिंकू ने सच कबूल किया। उसने बताया कि पैसों की सख्त जरूरत के चलते उसने खुद लूट की झूठी कहानी बनाई और पुलिस को गुमराह किया।
जांच में यह भी सामने आया कि कथित लूट के दौरान पाए गए खून के निशान रिंकू के घर से बरामद हुए, जिससे पूरी कहानी संदिग्ध हो गई। पुलिस ने कहा कि फिलहाल रिंकू का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, लेकिन मामले की आगे भी कानूनी जांच जारी है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि कभी भी झूठी सूचना या मनगढ़ंत घटना पुलिस को न दें, क्योंकि इससे कानून व्यवस्था प्रभावित होती है और पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग होता है।
—















Leave a Reply