Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

रात की रफ्तार बनी काल: भूरभूरी पुल के पास अज्ञात वाहन ने ली दो युवकों की जान, एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा

दुमका।

मंगलवार देर रात दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग हमेशा के लिए बुझा दिए। जामा थाना क्षेत्र के भूरभूरी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

मृतकों की पहचान कोल्हिया गांव निवासी करण मांझी और कटनियां गांव निवासी सोनू कुंवर के रूप में हुई है। वहीं जामा निवासी टमटम कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें तुरंत दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे भूरभूरी पुल के पास पहुंचे, किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि करण और सोनू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक सड़क किनारे जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जामा थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है।

⚠️ हादसों का ‘ब्लैक स्पॉट’ बनता इलाका

ग्रामीणों का कहना है कि नए साल से अब तक बारा पलासी से भूरभूरी पुल और लकड़ा पहाड़ी तक 4-5 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें ज्यादातर युवकों की जान गई है। लोगों का आरोप है कि इस इलाके में न तो पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम हैं और न ही रफ्तार पर कोई नियंत्रण।

इस ताजा हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अब सवाल यह है—

कब जागेगा प्रशासन? कब रुकेगी इस सड़क पर मौत की रफ्तार?

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!