Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा नगर निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद पर दिलचस्प मुकाबला, चार नाम चर्चा में सबसे आगे ?

Edit By:SHAHIN KHAN

गोड्डा:
नगर निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे शहर का चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म होता जा रहा है। हर मोहल्ले और हर वार्ड में प्रत्याशियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। कहीं देशभक्ति के गीतों की गूंज है तो कहीं उम्मीदवारों के समर्थन में प्रशंसा के स्वर सुनाई दे रहे हैं।

इस बार गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद का मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुल लगभग 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि असली मुकाबला पांच से छह प्रमुख उम्मीदवारों के बीच सिमट सकता है।

शहर में चर्चा है कि प्रमुख दावेदारों में सुशील रामानी, कामरान, राजेश मंडल और नारायण मंडल के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इन चारों के बीच सीधी और कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

चुनावी विश्लेषकों के मुताबिक इस बार मतदाता बदलाव के मूड में नजर आ रहे हैं। ऐसे में जो प्रत्याशी जनता के बीच अधिक सक्रिय रहकर भरोसा कायम करने में सफल होगा, जीत का सेहरा उसी के सिर बंध सकता है।

वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो सुशील रामानी और कामरान को शीर्ष दावेदार माना जा रहा है, जबकि राजेश मंडल और नारायण मंडल भी अपनी मजबूत छवि और जनसंपर्क के दम पर मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं।

अब सबकी निगाहें मतदान की तारीख और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। आने वाला समय ही बताएगा कि गोड्डा नगर परिषद की कमान किसके हाथ में जाएगी और ऊंट किस करवट बैठेगा।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!