Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

बांका रणगांव पंचायत में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति हिरासत में

रणगांव पंचायत में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति हिरासत में

 

ब्रजेश राठौर

पंजवारा / बांका

 

धोरैया थाना क्षेत्र के रणगांव पंचायत के पड़रिया गांव में रविवार देर रात एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका काजल देवी, गांव के ही निवासी नवीन राय की पत्नी थीं। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर धोरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया।

 

घटना की जानकारी मिलने पर बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मृतका के माता-पिता भी गांव पहुंचे और घटना पर सवाल उठाए।

 

ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में कुछ समय से आपसी विवाद की स्थिति बनी हुई थी। वहीं कुछ लोगों ने पति-पत्नी के बीच तनाव होने की बात कही।

 

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतका के पिता, झिकटा गांव निवासी प्रमोद राय के बयान पर धोरैया थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में पति सहित एक अन्य व्यक्ति का नाम शामिल किया गया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

 

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर निशान पाया गया है। पूछताछ में पति ने बताया कि महिला ने खुद को फंदा लगाया था। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेजा गया है।

 

काजल की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी और दंपत्ति की कोई संतान नहीं थी।

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!