Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

कहलगांव: सनोखर में तेजस्वी यादव की जनसभा, जनता में दिखा बदलाव का जोश — राजद उम्मीदवार रजनीश भारती बोले, “कहलगांव का विकास अब हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता”

 


कहलगांव: सनोखर में तेजस्वी यादव की जनसभा, जनता में दिखा बदलाव का जोश — राजद उम्मीदवार रजनीश भारती बोले, “कहलगांव का विकास अब हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता”

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के सनोखर में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वरिष्ठ नेता आई.पी. गुप्ता ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में उमड़ी भारी भीड़ और जनता का उत्साह यह दर्शाता है कि कहलगांव इस बार बदलाव के मूड में है।

सभा को संबोधित करते हुए राजद कोटे से महागठबंधन के उम्मीदवार रजनीश भारती ने कहा,
“कहलगांव की जनता ने वर्षों तक उपेक्षा झेली है। अब समय आ गया है कि इस क्षेत्र को उसका अधिकार और सम्मान मिले। हमारी सरकार बनते ही यहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और रोजगार पर विशेष फोकस किया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा,
“कहलगांव की जनता अब पूरी तरह बदलाव के लिए तैयार है। 11 नवंबर को EVM के क्रमांक संख्या 3 पर लालटेन छाप दबाकर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करें और विकास का रास्ता खोलें।”

महागठबंधन के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई यह जनसभा युवाओं और स्थानीय मुद्दों के केंद्र में रही। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सनोखर की यह महागठबंधन रैली चुनावी माहौल में बड़ा असर डाल सकती है।

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!