कहलगांव में बेटे के लिए वोट मांगते दिखे झारखंड के मंत्री संजय यादव, बोले — अब बदलाव तय है
जनता का नारा — “बिहार में बदलाव, कहलगांव में भी बदलाव”
कहलगांव (भागलपुर):
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कहलगांव सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार रजनीश यादव मैदान में हैं। उनके समर्थन में झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव खुद सड़कों पर उतर आए हैं और लोगों से घूम-घूमकर अपने बेटे के लिए वोट मांग रहे हैं।
संजय यादव ने कहा कि “कहलगांव को वर्षों से जिस विकास की दरकार थी, वह अब पूरी होगी। रजनीश यादव नई सोच और ईमानदारी के साथ क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे।”
स्थानीय जनता का कहना है कि इस बार माहौल पूरी तरह बदलाव के पक्ष में है। लोगों का नारा है — “बिहार में बदलाव, और बिहार के साथ कहलगांव में भी बदलाव।”
ग्रामीणों ने बताया कि आज़ादी के बाद कई नेता आए और गए, लेकिन कहलगांव को आज भी बेहतर सड़क, पुलिया और रोजगार के अवसर नहीं मिले। विकास की रफ्तार थम-सी गई है।
लोगों की उम्मीदें अब रजनीश यादव से जुड़ी हैं, जो युवाओं के बीच नई ऊर्जा और साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं।
संजय यादव ने कहा कि जनता का जो स्नेह मिल रहा है, उससे साफ है कि कहलगांव में बदलाव तय है।
क “Samachar Aajtak”















Leave a Reply