माराटिकर मोड़ पर स्कूटी से 21.95 लीटर शराब बरामद, दंपती गिरफ्तार

ब्रजेश राठौर
पंजवारा/ बांका

पंजवारा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के माराटिकर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान के दौरान स्कूटी से देशी एवं विदेशी शराब की खेप बरामद करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की संध्या गश्ती के दौरान पुलिस माराटिकर मोड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। जांच में स्कूटी से कुल 21.95 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने चालक बब्लू यादव (45 वर्ष), पिता सहदेव प्रसाद यादव तथा स्कूटी पर सवार उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी, दोनों निवासी ऊपर गंगटी, थाना बायपास, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान माराटिकर मोड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी की तलाशी लेने पर 21.95 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *