बिहार ग्रामीण बैंक में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
ब्रजेश राठौर
पंजवारा /बांका
बिहार ग्रामीण बैंक की पंजवारा शाखा में शनिवार को बैंक में कार्यरत शाखा प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक के स्थानांतरण उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया।बैंक में कार्यरत शाखा प्रबंधक आलोक कुमार भारती का तबादला जमुई जिला में जबकि सहायक प्रबंधक सुमित कुमार साह का तबादला अररिया जिला में हुआ।इसको लेकर आयोजित कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों एवं पंजवारा शाखा के बैंक मित्रों ने पुष्पगुच्छ एवं विभिन्न उपहार देकर दोनों अधिकारियों को विदाई दी। इस मौके पर बैंककर्मियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल से जुड़ी विभिन्न यादों को साझा करते हुए उनके कार्य की सराहना की एवं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।मौके पर बिहार ग्रामीण बैंक पंजवारा शाखा के सहायक प्रबंधक काजल ठाकुर,क्लर्क सुमित देवाशीष, ओमप्रकाश कुमार ,बैंक मित्र भोलानाथ सिंह ,ब्रजेश राठौर ,राहुल कुमार रंजन , प्रमोद कुमार महतो ,दैनिक जमा योजना के प्रवीण झा,शशिकांत भगत सहित अन्य मौजूद रहे।














Leave a Reply