आरपी मिशन के वार्षिकोत्सव का एसडीएम ने किया उद्घाटन
ब्रजेश राठौर
पंजवारा/ बांका
पैर स्थित आरपी मिशन विद्यालय में मंगलवार को आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उत्साह, उमंग और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन बांका के अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार, धोरैया के बीडीओ अरविंद कुमार,बीईओ आमोद कुमार एवं गौतम कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।अतिथियों का स्वागत विद्यालय के फाउंडर संजय कुमार, निदेशक संदीप कुमार एवं चेयरमैन अमरदीप राज ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र–छात्राओं ने वायु प्रदूषण नियंत्रण, चंद्रयान मिशन, जल संरक्षण, जलविद्युत उत्पादन, बाइस्कोप मॉडल सहित कई उपयोगी एवं रचनात्मक विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए एसडीओ ने छात्रों की वैज्ञानिक सोच और मेहनत की सराहना की।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, लोकगीत, एकल एवं समूह नृत्य तथा एकांकी नाटक की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर कुमार सहित शिक्षक प्रेमानंद, सत्यनारायण, पुतुल, शशि, शिवम, दीपशिखा, नसीमा, प्रीति, सोनिया, पुनीता, सहदेव, दीपा, मधुलता, देवव्रत समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।















Leave a Reply