Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

राजस्व विभाग की समीक्षा में डीसी सख्त, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

गोड्डा: समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व से संबंधित कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन के सख्त निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने भू-राजस्व, परिवहन, सहकारिता, उत्पाद, निबंधन, खनन, मत्स्य, नगर परिषद एवं लघु सिंचाई विभाग सहित कई विभागों के कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम लोगों से जुड़े राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा और सभी मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में भूमि सीमांकन, अवैध जमाबंदी और अतिक्रमण से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। वहीं परिवहन विभाग को वाहन कर वसूली में तेजी लाने तथा अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उत्पाद विभाग को अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर निगरानी बढ़ाने तथा नियमित छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया।
खनन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने तथा राजस्व की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर परिषद के कार्यों की समीक्षा करते हुए नगर क्षेत्रों में राजस्व संग्रहण, साफ-सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।
बैठक में अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, एसडीओ गोड्डा बैद्यनाथ उरांव, एसडीओ महागामा आलोक वरण केसरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!