Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

भक्ति की गूंज से गुंजायमान सूंडमारा: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ”

शाहीन खान 

गोड्डा।

गोड्डा पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सूंडमारा में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया, वहीं युवाओं और ग्रामीणों की भी बड़ी भागीदारी रही। पूरा गांव भक्ति गीतों और जयघोष से गूंज उठा। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य रंजना कुमारी शामिल हुईं। उन्होंने कलश यात्रा में भाग लेकर आयोजन की सफलता की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं और शिव ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
आयोजन समिति के अनुसार यह कथा आज से प्रारंभ होकर 17 तारीख तक प्रतिदिन चलेगी। कथा के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन सूंडमारा के युवाओं एवं शिव ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। ग्रामीणों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!