Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा नगर परिषद चुनाव में नया ट्रेंड: MD Kamran ने जारी किया लिखित और समयबद्ध मेनिफेस्टो, विकास का पेश किया पूरा रोडमैप

नारे नहीं, नक्शा लेकर आए MD Kamran

गोड्डा नगर परिषद चुनाव में पहली बार लिखित, समयबद्ध और जवाबदेह मेनिफेस्टो जारी

गोड्डा।

नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी के बीच MD Kamran ने गोड्डा की राजनीति में एक नया मानक स्थापित कर दिया है। वे पहले ऐसे प्रत्याशी बने हैं जिन्होंने पूरा कार्यकाल, पहली प्राथमिकताएँ और पहले तीन महीनों में होने वाले कार्यों को स्पष्ट करते हुए एक लिखित मेनिफेस्टो जारी किया है। यह दस्तावेज़ सिर्फ़ वादों की सूची नहीं, बल्कि शहर के समग्र विकास का डिटेल्ड रोडमैप है।

पूरा कार्यकाल : गोड्डा को साफ़, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने का संकल्प

Kamran के मेनिफेस्टो के अनुसार पूरे कार्यकाल में नगर सफ़ाई को आधुनिक मशीनों से सुसज्जित करते हुए डोर-टू-डोर सफ़ाई व्यवस्था लागू की जाएगी। शहर के चिह्नित मुख्य मार्गों पर रोज़ दो बार सफ़ाई, मोहल्ला-स्तर पर सफ़ाई कर्मियों की व्यवस्था और प्रत्येक 4 महीने में नालियों की अनिवार्य सफ़ाई का प्रावधान किया गया है।

नए और पुराने सभी मोहल्लों में पानी, सड़क और नालियों की मरम्मत व नए निर्माण, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम का पुनर्निर्माण, तथा नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के ज़रिये जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान का दावा किया गया है।

शहर को बेहतर जीवन-शैली देने के लिए आधुनिक लाइब्रेरी, आधुनिक पार्क और ओपन जिम, युवाओं के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना, हर मोहल्ले में सोलर और सामान्य स्ट्रीट लाइट, मुख्य स्थानों पर शौचालय और गाड़ी पार्किंग, रेडी-पटरी वालों के लिए सम्मानजनक वेंडिंग ज़ोन, बिना विस्थापन नए आवास की व्यवस्था, तथा नगर के सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण, शुद्धिकरण और संरक्षण शामिल है।

साथ ही मेनिफेस्टो में टैक्स का बोझ कम करने और नगर करों में कटौती का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

पहले 3 महीनों में होंगे ये ठोस काम

Kamran ने पहले तीन महीनों के लिए भी अलग से कार्यसूची जारी की है, जिसमें

नई आधुनिक मशीनों से नगर सफ़ाई

चिह्नित मुख्य मार्गों पर रोज़ दो बार सफ़ाई

प्रत्येक 4 महीने में नाली सफ़ाई की शुरुआत

हर मोहल्ले में सोलर व सामान्य स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था

को प्राथमिक रूप से लागू करने की बात कही गई है।

पहली प्राथमिकता : जनता की रोज़मर्रा की समस्याएँ

मेनिफेस्टो की “पहली प्राथमिकता” में साफ़ किया गया है कि

सफ़ाई, पानी, सड़क और नाली की समस्या

टैक्स में राहत

पार्किंग और शौचालय

रेडी-पटरी वालों का सम्मान

और आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम

पर तुरंत काम किया जाएगा।

जवाबदेही की राजनीति का दावा

खासतौर पर उल्लेखनीय यह है कि Kamran ने समय-सीमा तय कर योजनाओं को सार्वजनिक निगरानी में रखने की घोषणा की है। आम जनता और व्यापारियों के लिए हेल्पलाइन नंबर, तथा नगर परिषद के हर फैसले में पूर्ण भागीदारी का वादा भी मेनिफेस्टो में दर्ज है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी माहौल में इस तरह का लिखित, विस्तृत और समयबद्ध मेनिफेस्टो अन्य प्रत्याशियों पर भी दबाव बनाएगा। अब मुकाबला नारों का नहीं, बल्कि विज़न, योजना और जवाबदेही का बनता दिख रहा है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गोड्डा की जनता इस विकास रोडमैप को कितनी गंभीरता से लेती है और क्या अन्य प्रत्याशी भी इसी तरह अपना विज़न सार्वजनिक करते हैं।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!