Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा नगर निकाय चुनाव: नगर अध्यक्ष पद सहित वार्ड पार्षदों के लिए नामांकन पत्रों की वितरण शुरू

गोड्डा।
गोड्डा में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को कई प्रत्याशियों ने नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदे।

नगर अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद कामरान, राजेश शाह और गुड्डू मंडल ने नामांकन पत्र लिया। वहीं, विभिन्न वार्डों से वार्ड पार्षद पद के लिए भी कई दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे, जिससे चुनावी माहौल गर्माता नजर आ रहा है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां तेज हो गई हैं और समर्थकों के बीच हलचल बढ़ गई है।

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी उत्सुकता देखी जा रही है, वहीं राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।


 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!