Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

ब्रांबे चौक के पास लावारिस हालत में मिले दो नाबालिग, पहचान में जुटी मांडर पुलिस

मांडर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रांबे चौक के समीप गुरुवार की शाम करीब 6 बजे दो नाबालिग बच्चे लावारिस अवस्था में पाए गए। बच्चों ने अपना नाम अमित मुंडा एवं अविनाश मुंडा बताया है तथा दोनों ने खुद को सगे भाई बताया।

 

बच्चों से पूछताछ में वे अपने घर का पता, माता-पिता या किसी अन्य परिजन के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए। बच्चों की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल करते हुए उन्हें सुरक्षित मांडर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

 

फिलहाल मांडर पुलिस बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने एवं उनके परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इन बच्चों को पहचानता हो या इनके परिवार से संबंधित कोई जानकारी रखता हो, तो मांडर थाना से शीघ्र संपर्क कर सहयोग करें।

 

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!