Edit By: Shahin Khan
गोड्डा।
अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा वैद्यनाथ उरांव ने जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के ग्राम पंचायत करमाटांड स्थित आदिम जनजाति पहाड़िया गांव तेलोधानी का क्षेत्र भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने गांव के ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।
भ्रमण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने गांव में निवासरत कुल 06 जरूरतमंद आदिम जनजाति पहाड़िया परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया।
ठंड के मौसम में कंबल पाकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
ग्रामीणों से बातचीत के दौरान श्री उरांव ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ग्रामीण संबंधित कार्यालय या प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय पर समाधान किया जा सके।
अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन ग्रामीणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगा और आदिम जनजाति बहुल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रशासनिक कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Office of Chief Minister, Jharkhand
Hemant Soren















Leave a Reply