🎉 बायोडायवर्सिटी पार्क में ‘पतंग महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन
गोड्डा।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गोड्डा बायोडायवर्सिटी पार्क परिसर में पतंग महोत्सव 2026 का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार तथा उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे ने संयुक्त रूप से पतंग उड़ाकर किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने पारंपरिक पर्वों के संरक्षण और सामाजिक सौहार्द के महत्व पर प्रकाश डाला। पतंग महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोक-परंपराओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, सांस्कृतिक विरासत को संजोना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा।
महोत्सव में बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान सराबोर नजर आया, जिससे पूरा बायोडायवर्सिटी पार्क उत्सव के रंग में रंग गया। पारंपरिक तरीके से पतंग उड़ाते प्रतिभागियों ने मकर संक्रांति के उल्लास और महत्व को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में हर्षोल्लास का माहौल रहा और लोगों ने इस आयोजन को यादगार बताया।















Leave a Reply