रांची डेस्क समाचारआजतक:
आज शनिवार, दिनांक 10 जनवरी 2026 को जनता दल (यूनाइटेड) झारखंड प्रदेश की एक दिवसीय कार्य समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खिरू महतो ने की।
बैठक में संगठन विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आगामी नगर पंचायत, नगर परिषद एवं नगर निगम चुनावों में पार्टी की ओर से प्रत्याशी उतारने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। नेताओं ने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी एवं राजा पीटर, युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यालय पदाधिकारी सरवन कुमार, डॉ. आफताब आलम, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।
इसके अलावा गोड्डा युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद हारुन रशीद, प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह, साहिबगंज जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पाकुड़ जिला अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल, धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी सागर कुमार, रांची नगर अध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित राज्य के सभी जिलों से आए जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जनता दल (यूनाइटेड) आगामी नगर निकाय चुनावों में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता बनाकर चुनावी रणनीति तय करेगी।















Leave a Reply