Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

लंबित योजनाओं पर उपविकास आयुक्त की कड़ी नजर, गुणवत्ता से समझौता नहीं

जिला योजना की योजनाओं पर सख़्ती, समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश

उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा

गोड्डा।
समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को उपविकास आयुक्त, गोड्डा श्री दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यालय से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला योजना अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

उपविकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

बैठक के दौरान अपूर्ण एवं लंबित योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित पदाधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली गई और निर्देश दिया गया कि ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुँचना चाहिए, इसके लिए कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

उपविकास आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान तकनीकी स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया, भुगतान की स्थिति एवं कार्यस्थल निरीक्षण नियमित रूप से किया जाए। साथ ही जिला योजना कार्यालय को सभी योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!