Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

ठंड से मौत, सवालों के घेरे में राहत व्यवस्था

रांची।

राजधानी में जारी कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों की हकीकत उजागर कर दी है। सेंटिबिटा अस्पताल के सामने एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला की जान भीषण ठंड की वजह से गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जहां महिला का शव बरामद हुआ, वहां से मात्र 200 मीटर की दूरी पर अल्बर्ट एक्का चौक के पास जिला प्रशासन द्वारा महिला और पुरुषों के लिए आश्रय गृह संचालित किया जा रहा है। इसके बावजूद सड़क किनारे महिला की मौत ने शीतलहर से बचाव के सरकारी इंतजामों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

 

फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की पुष्टि करेगी। इस घटना ने ठंड के मौसम में बेसहारा लोगों के लिए राहत व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की जरूरत को रेखांकित कर दिया है।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!