समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश
गोड्डा। महागामा नगर पंचायत अंतर्गत प्रस्तावित शहरी जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की समीक्षा को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यकारी एजेंसी जुडको के प्रतिनिधि से योजनाओं की बिंदुवार जानकारी ली गई। साथ ही कार्य की प्रगति में आ रही बाधाओं एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी योजनाओं को पूर्ण किया जाए, ताकि महागामा शहरी क्षेत्र के नागरिकों को नियमित एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल, सिटी मैनेजर रोहित कुमार गुप्ता, जुडको के प्रतिनिधि, संवेदक एवं नगर पंचायत के कर्मीगण उपस्थित थे।















Leave a Reply