दुमका।
रामगढ़–हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सारमी पेट्रोल पंप के समीप एक दुखद घटना सामने आई है। सोमवार की शाम सोहराय पर्व कार्यक्रम से लौट रहे एक 40 वर्षीय युवक की खेत में बने कूप में गिरने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान दिनेश मरांडी, निवासी केनखपड़ा गांव (रामगढ़ थाना क्षेत्र) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नशे की हालत में था और सड़क किनारे स्थित खेत के कूप में असंतुलित होकर गिर गया।
मंगलवार की सुबह चरवाहों ने कूप में शव देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कूप से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना से मृतक के गांव और परिजनों में शोक का माहौल है।














Leave a Reply