Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

गोड्डा। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की तैयारी एवं प्री-रिवीजन गतिविधियों की प्रगति को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा श्रीमती अंजली यादव ने की।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य SIR से पूर्व संचालित की जा रही गतिविधियों की प्रगति का आकलन करना एवं आगामी कार्ययोजना को समयबद्ध व प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना था। इस दौरान अधिकारियों को बताया गया कि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है।

 

प्री-रिवीजन गतिविधियों के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का प्रशिक्षण, बूथों का युक्तिकरण, मतदान केंद्रों का सत्यापन, जनसांख्यिकीय आंकड़ों का अद्यतन एवं आवश्यक प्रपत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। समीक्षा में जानकारी दी गई कि BLO द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान के साथ-साथ नए योग्य मतदाताओं को सूची में जोड़ने की प्रक्रिया शामिल है।

 

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्री-रिवीजन गतिविधियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि SIR की सफलता के लिए अंतर-विभागीय समन्वय, तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं फील्ड स्तर पर सतत निगरानी अत्यंत आवश्यक है।

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या शिकायत के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए।

 

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री आलोक वरण केसरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री रितेश जायसवाल, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!