Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के बगल में टाटा शोरूम में भीषण आग, दमकल और कर्मचारियों ने टाली बड़ी अनहोनी

दुमका स्थित तिवारी मोटर्स में आग से मचा हड़कंप, 8 मिनट की देरी होती तो भयावह हो सकती थी स्थिति

दुमका।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के ठीक बगल में स्थित टाटा मोटर्स के अधिकृत शोरूम तिवारी मोटर्स में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं।

आग लगते ही शोरूम में मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग को सूचना दी और प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि यदि 8 मिनट और की देरी हो जाती तो आग बेकाबू हो सकती थी, जिससे मुख्यमंत्री आवास सहित आसपास के रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों को गंभीर खतरा पैदा हो जाता।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि शोरूम में रखे कुछ वाहन और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

समय रहते दमकल विभाग और शोरूम कर्मचारियों की सूझबूझ से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।


 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!