ब्रजेश राठौर
पंजवारा/बांका
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पंजवारा थाना पुलीस ने 25.2 लीटर देशी शराब बरामद की। मामले को लेकर पंजवारा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि वाहन जाँच के दौरान झारखंड की ओर से एक पल्सर मोटरसाइकिल पर दो लोग शराब लेकर पंजवारा आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद बजरंगवली चौक के समीप वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस ने एक पल्सर मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। भागने की कोशिश कर रहे दोनों सवारों को पुलिस बल ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अनंत कुमार और ऋषि कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक बोरे से 300 एमएल की 60 बोतल तथा बैग से 24 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब, मोटरसाइकिल और दोनों आरोपियों को विधिवत जब्त/निरुद्ध कर मामले में मधनिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है।
