ब्रजेश राठौर
पंजवारा /बांका
अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की देर शाम पंजवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मामले को लेकर पंजवारा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम वाहन जांच के दौरान महिंद्रा पिकअप बोलेरो डाक पार्सल गांड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन से ऑफिसर्स चॉइस की 298 कार्टन बरामद की गई।
प्रत्येक कार्टन में 180 एमएल की 48 पीस कुल मात्रा 2,574.72 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद की। मौके से पुलिस ने वाहन चालक विमलेश कुमार, पिता बिरजा प्रसाद, निवासी रेवां, थाना मसौढ़ी, जिला पटना तथा दुर्गेश कुमार, पिता अमर कुमार, निवासी गरौड़ी मटिया, थाना कोच, जिला गया को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने श शराब परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप बोलेरो डाक पार्सल वाहन को भी जब्त कर लिया है ।
पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। मामले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
