ब्रजेश राठौर
पंजवारा/बांका

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पंजवारा में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर तथा पंजवारा थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अभियान का उद्देश्य देशभर के अधिकाधिक लोगों को जोड़कर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा सामूहिक सहभागिता के माध्यम से ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

मौके पर भाजपा के बांका जिला महामंत्री सुभाष साह, पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान, बाल किशोर भगत, श्याम सुंदर पंडित, रविशंकर भगत, मदन भगत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *