ब्रजेश राठौर
पंजवारा बांका

गुरुवार को बांका एसपी अमितेश कुमार ने पंजवारा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा भी मौजूद रहे। एसपी ने थाना में रखे विभिन्न रिकॉर्ड और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। साथ ही थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारियों के कामकाज की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष चंदन कुमार को कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि पंजवारा में जल्द स्थायी थाना भवन बनाए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए जमीन की स्वायल टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। अब विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद थाना भवन निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। स्थायी भवन बनने से पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *