Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

कहलगांव में इकरा हसन ने रजनीश भारती के समर्थन में दिखाई ताकत, उमड़ा जनसैलाब

कहलगांव में इकरा हसन ने रजनीश भारती के समर्थन में दिखाई ताकत, उमड़ा जनसैलाब

 

जनता का मन तय — 11 नवम्बर को ‘लालटेन’ पर ही दबेगा बटन : रजनीश यादव

 

कहलगांव, भागलपुर | 9 नवम्बर 2025

 

बिहार विधानसभा चुनाव के तहत महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के समर्थन में रविवार को समाजवादी पार्टी की युवा सांसद इकरा हसन ने कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के गोराडीह प्रखंड स्थित हटिया मैदान, गरोतिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

 

इकरा हसन के आगमन पर मैदान में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंच पर पहुंचने के बाद उनका जोरदार स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद इकरा हसन ने कहा कि महागठबंधन बिहार में विकास, सामाजिक न्याय और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है, और अब जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे रजनीश भारती को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि कहलगांव का विकास नई दिशा में आगे बढ़ सके।

 

वहीं, सभा को संबोधित करते हुए राजद प्रत्याशी रजनीश यादव ने कहा, “तपती धूप में भी जनसमूह का जोश और उत्साह इस बात का संकेत है कि जनता का मन अब तय है — आगामी 11 नवम्बर को कहलगांव के मतदाता ‘लालटेन छाप’ पर ही बटन दबाएंगे।” उन्होंने कहा कि यह जनसैलाब बता रहा है कि बदलाव की बयार बह चुकी है, जनता का विश्वास महागठबंधन के साथ है और इस बार बिहार में जनता की सरकार बनने जा रही है।

 

सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और युवा शामिल हुए। पूरा इलाका “लालटेन जिंदाबाद” और “महागठबंधन एकता ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

 

#IkraHasan #Kahalgaon #BiharElection2025 #RJD

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!