Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस का बीजेपी-जेडीयू सरकार पर बड़ा हमला — “विकास नहीं, पलायन उद्योग खड़ा किया गया”

बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस का बीजेपी-जेडीयू सरकार पर बड़ा हमला — “विकास नहीं, पलायन उद्योग खड़ा किया गया”

 

बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में कांग्रेस ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में विकास के नाम पर सिर्फ “पलायन उद्योग” खड़ा किया गया है।

 

जयराम रमेश ने लिखा कि भाजपा-जेडीयू गठबंधन ने असीम औद्योगिक संभावनाओं वाले बिहार को विकास के राष्ट्रीय नक्शे से लगभग मिटा दिया है।

 

बिहार को उद्योग से पलायन की ओर धकेला गया”

 

कांग्रेस नेता ने कहा,

 

> “कभी चीनी, पेपर, जूट, सिल्क और डेयरी के लिए प्रसिद्ध बिहार आज बेरोजगारी और पलायन का प्रतीक बन गया है। भाजपा-जेडीयू ने सत्ता में आने के बाद एक भी बड़ा उद्योग नहीं लगाया, बल्कि कांग्रेस शासनकाल में स्थापित कई महत्वपूर्ण उद्योगों को भी चौपट कर दिया।”

 

 

 

कांग्रेस शासन में हुए औद्योगिक विकास का ज़िक्र

 

उन्होंने आगे लिखा कि आज़ादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने अविभाजित बिहार में ऐसे कई उद्योग स्थापित किए, जिन्होंने न केवल राज्य को औद्योगिक मानचित्र पर जगह दी, बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया।

उस दौर में भारी उद्योग, ऊर्जा, डेयरी और रेल उत्पादन के इर्द-गिर्द बिहार में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा था।

 

कांग्रेस काल में स्थापित प्रमुख उद्योग

 

बरौनी तेल शोधन कारखाना – बिहार को ऊर्जा उत्पादन का केंद्र बनाया

 

सिंदरी और बरौनी खाद कारखाना – देश की खाद सुरक्षा में योगदान

 

बरौनी डेयरी – आज की ‘सुधा डेयरी’ की नींव

 

रेल पहिया कारखाना, बेला

 

डीजल लोकोमोटिव कारखाना, मढ़ौरा

 

नवीनगर थर्मल प्रोजेक्ट

 

सुधा कोऑपरेटिव डेयरी नेटवर्क

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि जिन नींवों पर बिहार के औद्योगिक विकास की इमारत खड़ी की गई थी, उन्हें एनडीए शासन ने क्यों गिरने दिया।

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!