Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आश्रित को मिला दो लाख का चेक

ब्रजेश राठौर
पंजवारा /बांका

बिहार ग्रामीण बैंक शाखा बांका में बुधवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत रंगानिया निवासी रेबा कुमार को ₹200000 का चेक प्रदान किया गया । रंगनिया निवासी जीरा देवी के निधन हो जाने के बाद उनके आश्रित को बिहार ग्रामीण बैंक बांका की ओर से शाखा प्रबंध गौरव कुमार एवं एफएलसी विवेक कुमार ने चेक प्रदान किया शाखा प्रबंधक ने बताया कि जीरा देवी बिहार ग्रामीण बैंक की नियमित ग्राहक थी जिनकी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई था इस कारण उनके परिवार को आजीविका चलाने के लिए कोई दूसरा सहारा नहीं था । उनका मात्र 436 रुपए के सालाना किस्त पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना पंजीकरण किया गया था। शाखा प्रबंधक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजनाएं चलाई जा रही है जिसका सभी लोगों को फायदा लेना चाहिए वित्तीय जागरूकता साक्षरता कैंप के माध्यम से बांका में हर जगह उसकी जानकारी दी जाती है इस मौके पर डीओसीसी विनीत लाल सहायक प्रबंधक शशिकांत सिंह, अभिषेक कुमार,रूपम कुमारी एवं अपर्णा कुमारी मौजूद रही।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!