Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

ई-रिक्शा से 52 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ब्रजेश राठौर
पंजवारा/ बांका

अवैध शराब तस्करी पर रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में पंजवारा थाना पुलिस ने मंगलवार शाम पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट से एक ई रिक्शा से 52 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान झारखंड के गोड्डा जिला से आ रहे एक ई रिक्शा को जांच के क्रम में रोका गया। जिसके सीट के अंदर से अलग-अलग मात्रा की कुल 52 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया जिसकी कुल मात्रा 22.125 लीटर है मौके से पुलिस ने ई रिक्शा के चालक को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी राहुल कुमार पिता संजीव साह के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध केस दर्ज कर उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!