Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

Godda नगर निकाय चुनाव: 251 वोट से जीते Sushil Ramani, 21 वार्डों में दिखी बदलाव और भरोसे की लहर

शाहीन खान

गोड्डा। नगर निकाय चुनाव 2026 ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। मुख्य मुकाबले में सुशील रमानी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कामरान अशरफी को 251 वोटों से हराकर जीत का परचम लहराया। यह मुकाबला शुरू से ही कांटे का था, लेकिन अंतिम दौर की गिनती में रमानी ने बढ़त बनाते हुए निर्णायक जीत दर्ज की।

इस बार के चुनाव में जनता ने साफ संदेश दिया — काम करने वालों को इनाम और निष्क्रियता को नकार। 21 वार्डों में कई जगह पुराने चेहरों को जनता ने बदल दिया, तो कुछ वार्डों में भरोसा बरकरार रखा।

वार्डवार नतीजे: किसने मारी बाज़ी?

वार्ड 1: नैना झा — विजयी

वार्ड 2: बच्चू झा (सौरभ पाराशर) — विजयी

वार्ड 3: गुणानंद झा — 800 वोटों से प्रचंड जीत

वार्ड 4: राजकुमारी देवी — 563 वोट प्राप्त

वार्ड 5: तालिब हुसैन — विजयी

वार्ड 6: रेशम जायसवाल — विजयी

वार्ड 7: पूजा कुमारी — निर्विरोध निर्वाचित

वार्ड 8: पिंकी कुमारी — विजयी

वार्ड 9: लक्ष्मी कुमारी — विजयी

वार्ड 10: अनु कुमारी (शंभू झा की पत्नी) — विजयी

वार्ड 11: उषा देवी — विजयी

वार्ड 12: खुशबू कुमारी — विजयी

वार्ड 13: प्रियंका सिंह — विजयी

वार्ड 14: साहिल मेहरा — विजयी

वार्ड 15: कमली मुर्मू — लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत

वार्ड 16: चट्टान मोहम्मद इदरीश — विजयी

वार्ड 17: मुन्नी खातून — विजयी

वार्ड 18: सलमा आगा — विजयी

वार्ड 19: तराना खातून — विजयी

वार्ड 20: हारुना खातून — विजयी

वार्ड 21: तेज प्रताप ठाकुर — विजयी

 


*चुनाव का बड़ा संदेश*

इस चुनाव में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी और जीत ने नगर निकाय की राजनीति को नया आयाम दिया है। कई वार्डों में महिला प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया कि स्थानीय नेतृत्व में उनकी भूमिका निर्णायक होती जा रही है।

विशेष रूप से वार्ड 15 से कमली मुर्मू की लगातार चौथी जीत चर्चा का विषय बनी हुई है। यह जीत उनके जनसंपर्क, कार्यशैली और वार्ड में मजबूत पकड़ को दर्शाती है।

अब सबकी निगाहें नई नगर परिषद पर टिकी हैं — क्या वादे हकीकत बनेंगे? क्या शहर की सड़कों, सफाई, जलनिकासी और विकास की रफ्तार तेज होगी?

गोड्डा की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है, अब बारी जनप्रतिनिधियों की है कि वे भरोसे पर खरे उतरें।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!