Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 से पूजा तिवारी निर्विरोध निर्वाचित

शाहीन खान 

गोड्डा नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 से पूजा तिवारी का निर्विरोध निर्वाचित होना जनविश्वास और जनसेवा की बड़ी जीत मानी जा रही है। पूजा तिवारी, अशोक तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की धर्मपत्नी हैं।

खास बात यह है कि वार्ड पार्षद न रहते हुए भी पूजा तिवारी ने हमेशा क्षेत्र के जनकल्याण को प्राथमिकता दी। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की सहायता, सामाजिक कार्यों में सहयोग, समस्याओं के समाधान और हर परिस्थिति में वार्डवासियों के साथ खड़े रहकर अनेक जनहित के कार्य किए।

वार्ड संख्या 7 के लोगों का कहना है कि पूजा तिवारी ने कभी पद या अधिकार का इंतजार नहीं किया, बल्कि बिना किसी सरकारी जिम्मेदारी के भी उन्होंने सेवा का दायित्व निभाया। इसी निष्कलंक छवि और सेवा भावना से प्रभावित होकर वार्डवासियों ने बिना किसी दबाव और भय के सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि उनके मुकाबले कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतरेगा।

जनता का स्पष्ट कहना है कि जिन्होंने पहले ही बिना पद के इतना काम किया है, वे पार्षद बनने के बाद वार्ड के विकास को और नई दिशा देंगी। पूजा तिवारी की यह निर्विरोध जीत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे सेवा, विश्वास और एकता की जीत बताया जा रहा है।

 

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!