Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

वार्ड संख्या 19 से तराना खातून ने दाखिल किया नामांकन समर्थकों और वार्ड की जनता की मौजूदगी में दिखा जनसमर्थन

गोड्डा! 
गोड्डा नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 19 से तराना खातून, जो कि मो. इफ्तेखार अंसारी की पत्नी हैं, ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और वार्ड की आम जनता उपस्थित रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नामांकन के समय सड़क से लेकर कार्यालय परिसर तक समर्थकों की भीड़ नजर आई। नारेबाजी और जोश के बीच तराना खातून ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया। इस दौरान उनके पति मो. इफ्तेखार अंसारी, जो गोड्डा में कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन हैं, भी मौजूद रहे।
तराना खातून ने कहा कि वे वार्ड संख्या 19 के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगी और साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की भागीदारी पर विशेष ध्यान देंगी। उन्होंने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की।
नामांकन के साथ ही वार्ड संख्या 19 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिस तरह से समर्थकों की मौजूदगी देखने को मिली, उससे यह स्पष्ट है कि यह सीट इस बार चर्चा का केंद्र बनी रहेगी।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!