Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद की रेस में छोटे मियां का जोरदार एंट्री

 

गोड्डा। मो मुस्तकीम उर्फ़ छोटे मियां, जिन्होंने पहले भी दो बार नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा है, ने गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल कर चुनावी मैदान में कदम रखा है। छोटे मियां ने इस मौके पर कहा कि उन्हें शहर के सभी वर्गों से भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है।

उन्होंने नगर पालिका के कामकाज पर चिंता जताते हुए कहा कि “नगर पालिका का चुनाव विधानसभा या लोकसभा का चुनाव नहीं है। नगर पालिका खुद एक बिजनेस सिस्टम की तरह चलती है, जिसमें पैसा आएगा और वही पैसा शहर के विकास के लिए खर्च होगा।”

छोटे मियां ने पिछले 5 साल के दौरान हुए विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर की स्थिति संतोषजनक नहीं है — कई जगह नालियां हैं पर ढक्कन नहीं, कहीं ढक्कन है पर नल नहीं, कहीं सड़क है तो नाला नहीं है , नाला है तो सड़क नहीं , हर जगह गंदगी का  अंबार है और कई कार्य सही ढंग से पूरे नहीं हुए।

छोटे मियां की चुनावी एंट्री से गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद की दौड़ में नई गर्मी आ गई है।

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!