Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

बाबा राइस मिल ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में एकसाथ छापेमारी

रांची।
आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने वर्ष 2026 की पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई चर्चित बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठानों पर की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को लंबे समय से यह जानकारी मिल रही थी कि संबंधित कारोबारी समूह द्वारा वास्तविक आय छिपाकर बड़े पैमाने पर कर चोरी की जा रही है। इसी आधार पर विभाग ने पूरी योजना के तहत बुधवार सुबह एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी।

छापेमारी की कार्रवाई रांची के अलावा जमशेदपुर, हजारीबाग तथा बिहार के कुछ जिलों में भी चल रही है। विभाग की अलग-अलग टीमों ने कारोबारी कार्यालयों, गोदामों और अन्य व्यावसायिक परिसरों को खंगालना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान कागजात, डिजिटल रिकॉर्ड, लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है। आयकर अधिकारी किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरत रहे हैं और हर वित्तीय गतिविधि की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

आयकर विभाग की ओर से फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कर चोरी की राशि और इसमें शामिल अन्य कारोबारियों के नामों का खुलासा किया जा सकता है।

फिलहाल छापेमारी जारी है और कार्रवाई से जुड़े और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है


 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!