राँची। धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित हटिया डैम में बुधवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने डैम के पानी में तैरते हुए देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को कुछ ग्रामीण डैम की ओर गए थे, तभी उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदा युवतियों की जानकारी जुटा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।















Leave a Reply